ग़ाज़ीपुर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं के गिरफ्तारी पर कांग्रेसीयो में रोष व्याप्त

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के द्वारा कांग्रेस के क्रांतिकारी नेता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई वरिष्ठ नेताओं को उम्भा सोनभद्र जाते समय गिरफ्तार करने की निंदा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उम्भा में हुई दलितों की हत्या के बाद उनकी बरसी में जाते समय प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना निंदनीय है। प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। इसे किसी भी हाल में बदार्स्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस हमेशा गरीबों- मजलूमों की लड़ाई लड़ती आ रही है और लड़ती रहेगी। चाहे इसके लिए योगी सरकार भले ही हमें जेल ही क्यों न भेजे। सरकार की तानाशाही का हम लोग मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।