ग़ाज़ीपुर- संपर्क मार्ग के जर्जर होने से लोगो को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

प्रखर ब्यूरो सेवराई/ग़ाज़ीपुर। तहसील क्षेत्र के गोड्सरा गाँव से कैथी डेरा जाने वाला संपर्क मार्ग का जर्जर होने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मनाशा के तट पर बसा गोड्सरा ग्राम पंचायत का कैथी डेरा पर करीब 27 घरों में कुल 200 के आसपास लोग रहते है। लोगो का आनाजाना इसी संपर्क मार्ग से होता है। दिलदारनगर देवल मुख्य मार्ग से लगभग 400 मीटर की दूरी का यह संपर्क मार्ग करीब 20 वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था। उसके बाद से दो दशक बीत जाने के बाद भी किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस मांर्ग पर नही गया। दो दशकों में कई ग्राम प्रधान आये और चले गए लेकिन डेरा वासियो का दर्द कोई नही बांट सका। कई बार गांव के लोगो ने शासन प्रशाशन के साथ जनप्रतिनिधियों से इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की लेकिन उन्हें कोरा आश्वाशन के सिवाय कुछ नही मिला। लगभग तीन किलोमीटर की यह सड़क आज भी प्रधान एवं जनप्रनिधि की उदासीनता के कारण बदहाली का दंश झेल रही है। पूरा सड़क गढ्ढा होने के साथ साथ किनारे किनारे झाड़ीया जम गई है। वही कैथी डेरा के बेचन यादव, बुधेश यादव, रामनाथ, संजय, कमलेश, लल्लन राजकुमार, विजयी, रविशंकर आदि लोगो का कहना था कि हम कर्मनाशा के तट पर बसे हुए है। मांर्ग कि खराबी के कारण हमें आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जंगली जीवो एव अन्य हिंशक जानवरों का भय हमेशा बना रहता है। हम शासन प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग करते है।
इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि गोड़सरा कैथी डेरा सम्पर्क मार्ग की जांच करा कर क्षेत्र पंचायत द्वारा कार्य कराया जाएगा।