ग़ाज़ीपुर- जमीनी विवाद में सो रहे व्यक्ति पर मनबढ़ दगंबों ने तमंचा से गोली चला किया घायल

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारों गांव में जमीनी विवाद में सोमवार की देर रात सो रहे एक व्यक्ति पर मनबढ़ दगंबों ने तमंचा से गोली चला दिया। गोली नाक में लगते हुए निकल गई। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घायल की पत्नी की तहरीर पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भुड़कुड़ा क्षेत्र के घटारों निवासी मन्हई चौहान (50) बारामदे में सो रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे नकाबपोश बदमाश ने उस पर गोली चला दिया। गोली नाक में लगते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई और मौके पर पहुंच गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया। गंभीर स्थिति होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि 9 मई को द्वारिका अपने पुश्तैनी मकान को तोड़वाकर निर्माण करा रहे था। इस बीच बगल के मन्हई चौहान से जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष भुड़कुड़ा थाने में तहरीर दिए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों का 107, 116 में चालान किया था। इस संबंध में प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह घटना हुई है। घायल की पत्नी संतरा देवी ने पड़ोसी द्वारका यादव सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।