18 आरटीओ व 40 एआरटीओ हुए इधर से उधर

प्रखर डेस्क। यूपी सरकार ने गुरुवार को देर रात 18 संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और 40 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) का तबादला कर दिया। इसमें कई नव प्रोन्नत अधिकारी भी शामिल हैं। आरटीओ प्रशासन सहारनपुर कपिलदेव सिंह को आरटीओ प्रवर्तन आगरा, आरटीओ प्रशासन मुरादाबाद आरआर सोनी को आरटीओ प्रशासन झांसी, आरटीओ प्रशासन कानपुर संजय सिंह को आरटीओ प्रशासन अयोध्या, अवर सचिव एसटीए भीमसेन सिंह को आरटीओ प्रशासन मुरादाबाद, आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ विदिशा सिंह को अवर सचिव एसटीए, नवप्रोन्नत आरटीओ संदीप कुमार पंकज को आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ, नवप्रोन्नत आरटीओ राकेन्द्र बहादुर को आरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद, नवप्रोन्नत आरटीओ रितू सिंह को सहायक परिवहन आयुक्त (प्रशासन) मुख्यालय, नवप्रोन्नत आरटीओ दिनेश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन बरेली, आरटीओ प्रवर्तन चित्रकूट देवमणी भारती को आरटीओ प्रशासन सहारनपुर, आरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद कमल प्रसाद गुप्ता को आरटीओ प्रशासन बरेली, नवप्रोन्नत आरटीओ संजय कुमार तिवारी को आरटीओ प्रशासन मिर्जापुर, नवप्रोन्नत आरटीओ रविकांत शुक्ल को आरटीओ प्रवर्तन बस्ती, नवप्रोन्नत आरटीओ राजेश कुमार वर्मा को आरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर, नवप्रोन्नत आरटीओ प्रभात पांडेय को आरटीओ प्रवर्तन बरेली, नवप्रोन्नत आरटीओ उमाशंकर यादव को आरटीओ प्रशासन गोण्डा, आरटीओ मुख्यालय हिमेश तिवारी को आरटीओ प्रशासन मेरठ तथा आरटीओ प्रशासन गोण्डा सुरेन्द्र कुमार को सहायक परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मुख्यालय के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।