ग़ाज़ीपुर- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सुजावलपुर, रजदेपुर मार्ग- विवेक सिंह “शम्मी”

0
143

– हस्ताक्षर अभियान को मिला छात्र संघ का समर्थन, सैकड़ो छात्रों ने हस्ताक्षर कर किया मांगो का समर्थन

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। नगर के सुजावलपुर तिराहे पर बुधवार को चार सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान मे अबतक 6100 लोगो ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन किया। हस्ताक्षर अभियान मे आज छात्र संघ ने अपना समर्थन दिया तथा पी.जी.कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष अनुज भारती व महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा ने सैकड़ो छात्रों के साथ हस्ताक्षर करके जर्जर व्यवस्था के खिलाफ सहयोग करने का आह्वाहन किया।
छात्र संघ अध्यक्ष ने बताया की गाज़ीपुर नगर के अंदर रोजाना करीब 10 से 15 हजार छात्र पी.जी. कालेज व सहजानंद कालेज तथा अन्य कोचिंगो मे छात्र ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों से पढ़ने के लिए आते हैं। परन्तु गाज़ीपुर परिक्षेत्र का कोई भी मार्ग जैसे महराजगंज, कठवामोड़, आदर्शगांव, गोराबजार तथा शहर के तमाम मुख्य मार्गो की हालात बदहाल हो चुकी हैं। जिसके चलते आये दिन पढ़ने वाले छात्रों के साथ दुर्घटनाये हो रही है तथा युवाओं के जान माल के क्षति की संभावना बनी हुई है।
हस्ताक्षर अभियान के आयोजक विवेक सिंह “शम्मी” ने कहा की नगर के बीचो बीच पूरे शहर को दक्षिण से उत्तर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सुजावलपुर रजदेपुर रोड भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। जानबूझ कर कमीशन के चक्कर मे नगरपालिका द्वारा बरसात के समय में सन 2019-20 मे घटिया निर्माण कराया गया, जिसके चलते 15 दिनों के अंदर ही पुरी रोड टूट गई और वर्तमान मे इस रोड पर क्षेत्रवासियो के लिए चलना दुभर हो गया है। इस क्षेत्र के लोग आय दिन गंभीर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं, बार बार नगरपालिका को चेताने के बाद भी नगरपालिका इस रोड को बनाने का काम नही कर रही है। इस दौरान वहां मौजूद लोगो ने कहा की जल्द से जल्द इन सारी समस्याओ का निस्तारण नही हुआ तो हम सभी क्षेत्रवासी मिल कर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व जिलाप्रशासन की होगी।

हस्ताक्षर अभियान मे छात्रसंघ अध्यक्ष पी.जी.कालेज अनुज भारती, महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, NSUY जिलाध्यक्ष राजकुमार, अरविन्द, सहबाज, विशाल, अंसार अहमद मिश्रु , राजेश प्रजापति, इमरान अंसारी, ज़ैद आलम सिद्दीक़ी, इंदीवर वर्मा, मनीष, आदि उपस्थित रहे।