ग़ाज़ीपुर- कवि संजीव कुमार त्यागी की पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’ का लोकार्पण 17 अक्टूबर को

– पैतृक गाँव लट्ठूडीह में होगा कार्यक्रम
– साहित्यप्रेमियों का लगेगा जमावड़ा
– कवि सम्मेलन का भी है आयोजन

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। मंचों पर भोजपुरी भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान के सशक्त हस्ताक्षर कवि संजीव कुमार त्यागी की पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’ का लोकार्पण 17 अक्टूबर को उनके पैतृक गाँव लट्ठूडीह में किया जा रहा है। पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम से साथ ही कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारियां कार्यक्रम के संयोजक रविशंकर राय, समीक्षा अधिकारी, माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज ने दी।
लट्ठूडीह निवासी संजीव कुमार त्यागी पुत्र ब्रजेश कुमार राय जनता इंटर कॉलेज, एटा, जिला जालौन में हिंदी विभाग में अध्यापक है एवं अनेक राष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ कर चुके है। सर्व भाषा ट्रस्ट से प्रकाशित कवि संजीव कुमार त्यागी की पहली पुस्तक ‘ऐ सरकार! किसान हईं हम’ में इक्कीस कविताएँ संकलित है। कार्यक्रम का आयोजन 17 अक्टूबर 2021, रविवार को 12 बजे गाज़ीपुर जिले में कष्टहरणी माता मंदिर के समीप उत्सव वाटिका मैरेज हाल, करीमुद्दीनपुर में किया जा रहा है।
रविशंकर राय ने प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पुस्तक का लोकार्पण परमपूज्य दण्डी स्वामी अनन्तानन्द सरस्वती जी महाराज, पीठाधीश्वर राजगुरू मठ, शिवाला घाट (काशी) के कर कमलों द्वारा चंद्रकेश राय जी (पूर्व राज्य विधि अधिकारी, माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज) के अध्यक्षता में किया जायेगा। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मैथिल-भोजपुरी अकादमी (दिल्ली सरकार) के पूर्व सदस्य डॉ. मुन्ना कुमार पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम को रवि जी, प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सानिध्य भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. जनार्दन राय (वरिष्ठ साहित्यकार, बलिया), निर्गुण सम्राट मदन राय (बलिया), राजेश राय (प्रबंधक, जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज, गांधीनगर, गाज़ीपुर), डॉ बैजनाथ पाण्डेय (प्रवक्ता, डायट चंदौली), रजनीश राय (नि राष्ट्रीय प्रवक्ता, किसान संघ भाजपा), शशि भूषण राय (अपर नगर आयुक्त, अयोध्या), कामेश्वर नाथ राय (प्रबंध संपादक – दैनिक आजाद पत्र) उपस्थित रहेंगे। पुस्तक के प्रकाशक श्री केशव मोहन पाण्डेय (सर्व भाषा ट्रस्ट प्रकाशन, दिल्ली) भोजपुरी की गीतकार संगीत सुभाष (गोपालगंज) कवि कृष्ण मुरारी राय (बलिया), शिक्षक एवं कवि अमरेन्द्र सिंह (आरा), कवि दिवाकर उपाध्याय (सारण),शायर विशाल शेखर राय (गाजीपुर) कवि सम्मेलन में अपना काव्यपाठ करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक अतुल राय ‘मन्नी’, शिवांक राय और सत्येंद्र यादव है। कार्यक्रम का संचालन तमकुही समाचार के प्रधान संपादक विश्वजीत शेखर राय करेंगे।