ग़ाज़ीपुर- माँ मरियम की शोभा यात्रा के साथ दो दिवसीय मरियालय दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

– वाराणसी धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ की उपस्थिति एवं आशिर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। जनपद के हार्टमन पुर मिशन में दु:ख निवारिका माता मरियम को समर्पित दो दिवसीय मरियालय दिवस का शुभारम्भ शनिवार को दोपहर बाद वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शोभा यात्रा समेत अन्य कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
इस कार्यक्रम में वाराणसी धर्म प्रान्त के गाजीपुर, बलियां, मऊ, शाहगंज, वाराणसी, मुगलसराय, चन्दौली समेत बक्सर से भी हजारो की संख्या में उपस्थित भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन दिवस पर रविवार को धर्माध्यक्ष वाराणसी धर्म प्रान्त की मौजूदगी में महिलाओं के द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा हार्टमनपुर चर्च से चलकर हार्टमन पुर स्कूल में जाकर पुन: वापस लौटी। हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के प्रार्थना स्थल पर भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना स्थल को बहुत ही खुबसूरत ढंग से सजाया गया था। इस शोभा यात्रा में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। खुद धर्माध्य्क्ष वाराणसी धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ इस शोभा यात्रा में शामिल रहे। इस शोभा यात्रा में बहुत ही सुन्दर पालकी पर माता मरियम की मुर्ति को विराजमान कर महिलाऐ अपने कंधे पर पालकी को उठा कर चल रही थी। इस शोभा यात्रा के वापस हार्टमन पुर मिशन में आने पर बोडिंग की छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत करते हुवे मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी उपस्थित फादर को मंच पर पहूचाया। उसके पश्चात वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष द्वारा उपदेश एवम आशिर्वचन दिया गया। धर्माध्यक्ष युजिन जोसफ ने उपस्थित सभी लोगों को मरियालय दिवस में भाग लेने के लिए बधाई दिया। कार्यक्रम के अंत में मिस्सा एवम अन्य संस्कार का आयोजन किया गया। मंच से मरियालय दिवस में सहयोग करने के लिए सिस्टर कृतिका अध्यक्ष महिला संघ वाराणसी धर्म प्रान्त के द्वारा हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के समस्त स्टाफ, मिडिया कर्मी, थानाध्यक्ष एवम समस्त स्टाफ, लाइट साउण्ड, पल्ली पुरोहित सुशील, प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज एवम उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दो दिवसीय मरियालय दिवस के अवसर पर वाराणसी धर्म प्रान्त के बिभिन्न मिशन के फादर एवम पूर्वांचल के अनेक मिशन से सिस्टर यहां इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। मरियालय दिवस के मौके पर हार्टमनपुर मिशन पर मेले जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। इस बार कार्यक्रम के लिए फादर फेलिक्स राज के द्वारा भव्य पंडाल और लाइट एवम साउण्ड की भी बहुत ही बढियां ब्यवस्था की गयी थी। इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम मे फादर सुशील पल्ली पुरोहित, फादर जाँन अब्राहम, फादर मैथ्यू कयानी, फादर अजय पौल, फादर अन्टनी मुत्थू, फादर नेल्शन लकडा, फादर ब्रायन, फादर साजन, फादर अजित, फादर जयपाल, फादर ख्रीस्तानंद, फादर अजय कान्त आई एम एस, फादर अभय, फादर अरबिन्द लुईस, फादर सुशील प्रकाश, फादर जयरतन, फादर प्रमोद, फादर सुरेश अगस्टीन, फादर दिलराज, फादर गबरेल, फादर प्रभुहंस, फादर प्रेम आइ एम एस, सिस्टर कृतिका, सिस्टर हेलेन, सिस्टर ममता, सिस्टर सुपिरियर संध्या, सिस्टर श्रुति एस आर ए, सिस्टर ब्रिजिट, सिस्टर मरिटा, सिस्टर रोबटिन, सिस्टर रंजिता, निरूपमा, सिस्टर प्रोमिला, सिस्टर अंजली, सिस्टर सबिना, विनोद शर्मा, पारस नाथ के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं के अलावा एन सी सी के छात्र छात्राऐ मौजूद थी। सुरक्षा के लिए करीमुद्दीनपुर थाने के एस ओ धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।