ग़ाज़ीपुर- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियों को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में 17 मार्च 2022 को वादी मंगला गुप्ता पुत्र स्व. हरखनाथ गुप्ता निवासी ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि बेलाल उर्फ मासूम पुत्र साबिर अहमद निवासी ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद द्वारा मेरी लड़की को पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए बुरी नियत से जोर जबरजस्ती करने व गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी दिया गया था। उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2022 धारा 354/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमे नामित अभियुक्त बेलाल उर्फ मासूम पुत्र साबिर अहमद निवासी ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को 19 मार्च 2022 को डाही पुलिया से समय करीब 06.10 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। उक्त के सम्बन्ध मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त की गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि. इष्टदेव पाण्डेय मय टीम थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।