ग़ाज़ीपुर- कार्यकर्ताओं ने घरों पर पार्टी का झंडा लहरा कर मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी की 42वें स्थापना दिवस पर भाजपा जखनिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराया और एलसीडी प्रसारण के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओजस्वी उद्बोधन सुना। उक्त अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए कहां कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के कर्मठता, लग्नता, समर्पण, राष्ट्रीयता के कारण शून्य से शिखर तक पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के लिए काम करती है, देश के विकास के लिए काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खुशहाली हो, देश शक्तिशाली हो इसके लिए बिना छुट्टी लिए दिन रात काम कर रहे हैं। यह भारत के लिए गौरव की बात है की पहली बार देश की बागडोर ऐसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के पास है जिसका डंका पूरे विश्व में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। आज का भारत शक्तिशाली भारत है, देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यति, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेश सिंह, महामंत्री पीयूष सिंह, ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता, शिव शंकर चौहान, उमा शंकर राजभर, मीनू उपाध्याय, नारद प्रजापति, धीरेंद्र सिंह सहित प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।