धनंजय के करीबी प्रिंशू भारी मतों से जीते

प्रखर जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल कर ली है। धनंजय सिंह के करीबी और भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह 3129 वोट पाकर जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वन्दी सपा के मनोज यादव को 772 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रकाश को मात्र 8 मत मिले हैं। 51 मत अवैध हुए। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पूर्वांचल के चर्चित बाहुबलियों में शामिल धनंजय सिंह के सबसे करीबी नेताओं में प्रिंशु की गिनती होती है। धनंजय की तरह प्रिंशु भी बहुजन समाज पार्टी में रहे। 2016 में हुए एमएलसी चुनाव में बृजेश सिंह ने बसपा उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के सतीश कुमार सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में बृजेश सिंह को 1765 वोट मिले थे। बाद में प्रिंशु ने बसपा छोड़ दी थी।
धनंजय सिंह की फरारी के दौरान उनकी पत्नी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की जंग लड़ी। इसकी बागडोर भी पूरे समय प्रिंशु के हाथ में ही रही। नामांकन से लेकर जीत हासिल करने तक हर कदम पर प्रिंशु का साथ रहा। प्रिंशु निर्वतमान एमएलसी भी हैं। पिछली बार बसपा के टिकट पर चुने गए थे। इस बार उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा खरीदा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना लिया