मूसाखांड प्रखंड सिंचाई विभाग, वाराणसी में 15 करोड़ का भ्रष्टाचार ! जाँच की मांग

– सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

– कई मदों में बिना कार्य कराए भुगतान करने का आरोप

प्रखर वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र स्थित वरुणापुरम सिंचाई कॉलोनी में बैठने वाले मूसा खांड डिवीजन के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार पर जांच की मांग की है।
बतादें कि नूतन ठाकुर ने मूसाखांड प्रखंड, सिंचाई विभाग, वाराणसी में वित्तीय वर्ष 2021-2022 में लगभग 15 करोड़ रुपये के हुए कार्यों ने शिकायत करते हुए की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजी अपनी शिकायत में नूतन ने कहा कि मूसाखांड प्रखंड वाराणसी मंडल के सिंचाई विभाग के समस्त विभागीय भवनों, सड़क आदि के रखरखाव तथा मरम्मत हेतु उत्तरदायी है। उसे वित्तीय वर्ष 2021-2022 में इस कार्य के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये विभाग द्वारा दिया गया था। इसमें लगभग 2.80 करोड़ रुपये को छोड़ कर शेष समस्त धनराशि बिना किसी टेंडर तथा अनुबंध के पूरी तरह मनमाने तथा गैरकानूनी ढंग से खर्च किये जाने की शिकायत की गई है। नूतन ठाकुर ने अपने आरोप में लिखा है कि
लगभग 2.80 करोड़ रुपये, जो अनुबंध के माध्यम से खर्च किये गए हैं, उसका प्रयोग सिंचाई कॉलोनी, वरुणापुरम, सिगरा स्थिति सिंचाई कॉलोनी के 01 किलोमीटर के सड़क हेतु किया गया किन्तु इस सड़क को एक बार में टेंडर दे कर बनवाये जाने के स्थान पर जानबूझ कर नियमों से खिलवाड़ करते हुए 100 मीटर के कई छोटे-छोटे टुकड़ों में बाँट कर अनुबंध किया जाना बताया जाता है। साथ ही कई बंधियों पर अवैध तरीके से भुगतान करा लिया गया है जबकि इन बंधियों पर किसी तरह का कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री के साथ साथ सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से प्रेषित कर दिया है। नूतन ठाकुर ने इस मामले में तत्काल जाँच कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।