ग़ाज़ीपुर- संजीव कुमार त्यागी को भिखारी ठाकुर सम्मान मिलने से जनपद में खुशी का माहौल


प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। भोजपुरी लेखक संजीव कुमार त्यागी के ‘ए सरकार किसान हई हम’ को हिन्दुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश द्वारा भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया गया है।
युवा लेखक संजीव त्यागी ने अपनी पुस्तक से किसानों की व्यथा को उजागर किया है। हिंदुस्तानी एकेडमी की तरफ से वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तकों में गाजीपुर जिले के लट्ठूडीह निवासी भोजपुरी लेखक संजीव कुमार त्यागी के ‘ए सरकार किसान हई हम’ को भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके तहत साहित्यकार को एक लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। संजीव कुमार त्यागी वर्तमान में जनता इंटर कालेज ऐट जालौन में हिंदी के शिक्षक हैं। उन्होंने इस पुस्तक में 21 भिन्न भिन्न प्रकार की कविताएं लिखी हैं। समाज के विभिन्न समस्याओं खासकर किसानों की दुर्दशा, गरीबी व भ्रष्टाचार पर फोकस किया है। लेखक ने पूरी किताब भोजपुरी में लिखी है। इसमें कृषि प्रधान इस देश में किसानों की राजनीतिक दृष्टिकोण से अलग असली व्यथा को उजागर किया गया है। साथ ही लिखा है कि राजनीतिक के दांव पेंच में किसान किस तरह से पिस रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। संजीव राय को मिले इस सम्मान पर जनपद के सुप्रसिद्ध लेखक रामबदन राय, डाक्टर मान्धाता राय, डा. आनंद सिंह, डा. सानंद सिंह, डा. दिनेश सिंह, डा. सुधीर श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर, गोपाल राय, संजय राय शेरपुरिया, अमर नाथ तिवारी अमर, हरिनारायण हरिश, डा. दिग्विजय उपाध्याय. डा. राकेश राय, सुधाकर राय, अशोक सिंह पप्पू समेत ढेर सारे लोगों ने प्रशन्नता ब्यक्त किया है।