पूर्वांचल राज्य जनआन्दोलन पार्टी की वीरांगनाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

प्रखर वाराणसी। देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्वांचल राज्य जनआन्दोलन पार्टी की वीरांगनाओं ने एक अनोखे अंदाज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली,बता दें कि यह तिरंगा यात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा का आरती व माल्यार्पण कर मलदहिया चौराहे से निकाली गयी तथा सैकड़ों महिलाओं ने पैदल तिरंगा यात्रा करते हुए, लहुराबीर आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा का माल्यार्पण व आरती के साथ संम्पन्न किया। इस भव्य तिरंगा यात्रा में भारत माता की मनोरम झांकी ने सबका मन मोह लिया, झांकी के रूप में भारत माता की भूमिका श्रीमती कंचन मिश्र ने निभाई। तिरंगा यात्रा की आयोजक पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय महासचिव वन्दना रघुवंशी ने बताया कि हमने पूर्व में अनेको तिरंगा यात्रा निकाली है,लेकिन पूर्वांचल राज्य जनान्दोलन पार्टी गठन उपरांत हमारी यह प्रथम तिरंगा यात्रा और आजादी का अमृत महोत्सव एक साथ मनाते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। यात्रा में पीआरजेपी के मुख्य राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ‘विजेता, अनुष्का सिंह,उषा अग्रवाल,रश्मि जायसवाल,शाम्भवी सिंह,यशवर्धन सिंह,आकाश जायसवाल,सहित सैकड़ों महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।