मां दुर्गा के पंडाल में लगी भीषण आग से 2 की मौत, 64 झुलसे 42 वाराणसी रेफर

प्रखर भदोही। जिले में रविवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चा और महिला की मौत हो गई तथा 64 अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। औराई स्थित नारथुआ गांव के इस पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे जेठूपुर के अंकुश सोनी (12) व जया देवी पत्नी रमापति निवासी पुरुषोत्तमपुर बारी गांव की मौत की हो गई। वहीं 64 में से 42 को वाराणसी, 4 को प्रयागराज व 18 लोगों को औराई और ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया है। उधर, वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया, झुलसे लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बीएचयू ट्रामा सेंटर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में झुलसे सभी लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।