मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस मनाया गया एवं वृक्षारोपण किया गया

प्रखर रामनगर वाराणसी। उतर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर रामनगर नई बस्ती घाट पर दीर्घायु के लिए हवन पुजन किया गया पुनः विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। विगत दिनों उड़ीसा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संयोजक गुलाब कार्यसमिति सदस्य नगर मंत्री किशन जायसवाल मुख्य अतिथि मोनिका यादव व मनोज यादव एवं राजकुमार सिंह युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश कसेरा वर्मा जी अंशुमन भाजपा आईटी सेल संयोजक दुर्गा सहानी जी कैलाश कुशवाहा जी राहुल कुमार आकाश गोस्वामी जी संदीप मौर्य जी विवेक मिश्रा उपाध्यक्ष जी आशुतोष जी अमन सोनी जी शुभम बारी जी हंसराज प्रजापति विजय सिंह जी राजेश भारती जी सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।