भाजयुमो ने अनाथ आलय मे पौधारोपण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

प्रखर रामनगर वाराणसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामनगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी के नेतृत्व मे विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रदेश के मुखिया व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर बाल सुधार गृह रामनगर में अनाथ बच्चों के बीच पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने बड़े हर्ष के साथ योगी आदित्यनाथ जी को शुभकामनाएं देते हुए वटवृक्ष लगाकर ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की वहीं अजय प्रताप सिंह ने कहा जिस तरह से 6 वर्षों से प्रदेश के 24 करोड़ प्रिय जनता को ऐसे संत के रूप में हम सभी के प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी मिले है यह सिर्फ ईश्वरीय शक्ति के वजह है प्रदेश में जिस तरह सदृढ़ सशक्त एवं विकास की धारा को बह रही है वो सिर्फ योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में योगी जी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में इतिहास रचा है। वहीं भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा की योगी जी हिन्दु हृदय सम्राट है जो कि एक-एक कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के हृदय में बसते ऐसे मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होता है योगी जी का प्रदेश में क्या पूरे विश्व में डंका बजता है आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता प्रकृति के संरक्षण का प्रण लेते हैं और हम सभी मिलकर अपने अपने घरों में एक एक पौधा जरूर लगाएंगे और प्रकृति को संरक्षित बनाकर पर्यावरण की रक्षा करने में मदद कर सकते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह राजकीय बाल गृह बालक अधीक्षक क्षमानाथ राय भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी मंडल द्वय महामंत्री सुचित पाठक एवं विकास बघेल, उपाध्यक्ष आलोक कुमार, धनंजय यादव,विवेक दुबे आकाश तिवारी,शिवम दुबे, इंदू सिंह,ओम कसेरा, संदीप चौहान,सत्यम पांडेय, आनंद शर्मा, मनोज यादव, आदित्य पांडेय, बिपिन पांडेय,व मोर्चे के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।