बीते 8 वर्षों से नहीं जली होलिका

प्रखर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ, बरईछ गांव में बीते दर्जनों वर्षों से जहां होलिका जला करती थी, वहां पर होलिका जले 8 वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन आज तक फिर उक्त स्थान पर होलिका नहीं जली। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर हमारे दादा परदादा के समय से होलिका जला करती थी। लेकिन एक दूसरे के मनमुटाव व विवाद में होलिका नहीं जली और उसका स्थान बदल दिया गया। बताते चलें कि जिस स्थान पर होलिका जला करती थी। इस पर विभागीय जानकारी के अनुसार होलिका के लिए उक्त स्थान आरक्षित नहीं था, जिसकी वजह से राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन ने कई बार उक्त स्थान को माप जोख किया, लेकिन उक्त स्थान होलिका के दायरे में नहीं आया। होलिका का दहन का स्थान दूसरे जगह पर शिफ्ट करने की बात होने लगी । बता दें कि इस पर प्रशासन का कहना है कि होलिका का स्थान अभिलेखो में दर्ज नहीं है। जिसकी वजह से उक्त स्थान पर होलिका नहीं जलाई जा सकती।