संजय सरोज के धैर्य का सपा दे सकती है इनाम, मछलीशहर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर!


पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे संजय सरोज

संजय के पिता सोमारु राम दो बार रह चुके हैं विधायक

प्रखर केराकत जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक रहे पिता सोमारू राम की राजनीतिक जमीन को समाजवादी साइकिल के सहारे संजय सरोज मछलीशहर में दौड़ा सकते हैं। मछलीशहर लोकसभा से सपा के प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। बतादे कि मछलीशहर लोकसभा में पासी समाज के लगभग 3 लाख के करीब वोटर हैं, जो कि समाजवादी पार्टी के साथ संजय सरोज के नाम पर इकट्ठा हो सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा सांसद बीपी सरोज भी पासी समाज से ही आते हैं और उनके साथ सामान्य वर्ग के मतदाताओं ने मिलकर मछलीशहर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद किया था। लेकिन बदली राजनितिक परिस्थितियों में इस बार समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदारों में तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज, सुभासपा से पूर्व में अजगरा से विधायक रहे कैलाश सोनकर की बेटी विधायक रागिनी सरोज, केराकत से बसपा के पूर्व में विधायक रहे बिरजू राम के पुत्र दीपचंद राम के अलावा पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी के नाम की लगातार चर्चा भी जोरों पर चल रही है। अब अगर जमीनी हकीकत की बात करे तो समाजवादी पार्टी किसी पासी समाज के व्यक्ति को टिकट देती है, तो पार्टी का बेस कैडर उसके साथ खड़ा होता है। तो ऐसी स्थिति में संजय सरोज सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। बताते चले कि तूफानी सरोज चुकी खुद विधायक हैं, ऐसे में उनकी बेटी के लिए टिकट की दावेदारी परिवारवाद के घेरे में खड़ी हो जाती है। वही रागनी सरोज भी विधायक हैं, उनपर भी सपा दाव लगाने के मूड में नहीं दिख रही। इससे जाहिर होता है कि संजय सरोज को सपा का टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। संजय सरोज पूर्व में सपा के टिकट पर केराकत से प्रत्याशी भी बनाए जा चुके हैं। लेकिन राजनीतिक उठा पटक में इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। इसको देखते हुए भी सपा का आला कमान उनके धैर्य व सपा के प्रति समर्पण के इनाम के तौर पर मछलीशहर लोकसभा से टिकट दे सकता है।