मेहर सिंह अखाड़े में फायरिंग 5 की मौत, कई घायल

0
621

प्रखर एजेंसी। हरियाणा के रोहतक मे मेहर सिंह अखाड़े में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की घटना में कुल सात लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से प्रदीप मलिक, पूजा और साक्षी समेत पांच की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जाट कॉलेज के जिम्नेजियम में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद मेहर सिंह अखाड़ा इलाके में तनाव व्याप्त है।