ग़ाज़ीपुर- घरों में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन के उदासी के बीच शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह कुछ मस्जिदों में सीमित संख्या में तो अधिकांश ने घरों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात कर चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवई का लुफ्त उठाया। इस दौरान सेवई की मिठाई से पूरी तरह से गंगा-जमुनी तहजीब घुली नजर आई। कोरोना संक्रमण को मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ न उमड़े, इस आशंका से तमाम मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा।
पाक माह रमजान की शुरुआत होती ही मुस्सिलम बंधुओं में ईद पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह था और वह इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने ईदगाह में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा रखी है। मुस्लिम बंधुओं ने प्रशासन के इस फरमान का पालन करते हुए घरों में ही ईद की नमाज अदा की। जिले के तमाम मस्जिदों में सीमित संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज संपन्न होने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद पर्व की बधाई दी। ईद पर्व को लेकर नन्हें-मुन्नों में ज्यादा उत्साह देखा गया। वह रंग-बिरंगे पोशाकों में सजे हुए नजर आए। उनके उत्साह का आलम यह था कि सूर्योदय के साथ ही उनके द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गई। नमाज के बाद लोगों द्वारा एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई देने का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम बंधुओं के घर जाकर सेवई का स्वाद चखते हुए पर्व का मुबारकबाद दी। कुल मिलाकर लॉकडाउन के उदासी के बीच जिले में ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।