दिल्ली पहुँची मुलायम की बहू अपर्णा , बीजेपी में आज हो सकती है शामिल!


प्रखर डेस्क। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। जिसके बाद हर दल कुछ नया करने को सोच रहे है। वही बीजेपी से सपा में शामिल हुए स्वामी की चर्चा अभी थमी नही कि भारतीय जनता पार्टी अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका देने जा रही है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंची अपर्णा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच चल रहे एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने के खेल में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। मुलायम की बहू को भाजपा में शामिल कराकर भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके। अपर्णा  ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2022 में भाजपा बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा को चुनाव लड़ा सकती है।