ग़ाज़ीपुर- स्व. मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी की टीम ने हाशिल की शानदार सफलता

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। स्व. मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी की टीम ने फिर शानदार सफलता हासिल किया। टीम ने बीते दिनों कटनी मध्य प्रदेश में हो रहे हॉकी प्रतियोगिता में हैदराबाद की टीम को 5-1 से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस सफलता के लिए इनाम स्वरूप टीम को कमेटी ने 1 लाख का चेक प्रदान किया। इस सफलता पर स्टेडियम के प्रबंधक राधेमोहन सिंह, संचालक आशुतोष सिंह, अनिकेत सिंह व मनोज सिंह टीम के प्रदर्शन से काफी उत्साहित है। प्रतियोगिया में खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन के लिए इन्होंने टीम के कोच इन्द्रदेव राजभर के प्रति आभार व्यक्त किया। मालूम हो कि इससे पहले भी स्व. मेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी की टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराते हुए एकेडमी का नाम रोशन कर चुके है।