ग़ाज़ीपुर- परीक्षा से संबंधित अति आवश्यक सूचना

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय, गजीपुर के प्राचार्य प्रो. वी.के. राय ने बताया कि बी.ए./बी.काम प्रथम सेमेस्टर, 2022 के समस्त परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि उनके वोकेशनल पेपर/कौशल विकास पाठ्यचर्या/ प्रश्न पत्र- Yoga: A away of life की वार्षिक परीक्षा दिनांक 9 मई 2022 को समय प्रातः 7.30 बजे से 9 बजे तक सैद्धांतिक प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न होगी, जिसमें तीन खंड होंगे A, B एवं C। खंड A में पांच अति लघु उत्तरीय अनिवार्य प्रश्न होंगे जिनके निर्धारित अंक 1 प्रति प्रश्न होगा। खंड B में लघु उत्तरीय 5 प्रश्न अनिवार्य हैं, जिन्हें अधिकतम 150 शब्दों में किया जाना है तथा निर्धारित अंक 4 हैं। खंड C में 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अनिवार्यतः करना है, जिसके लिए निर्धारित अंक 15 है, इसे 200 से 250 शब्दों में उत्तर देना है। यह सैद्धांतिक प्रश्न पत्र कुल 40 अंकों का होगा। 15 मई 2022 को Vocational Paper की प्रायोगिक/प्रोजेक्ट परीक्षा प्रातः 7:30 से 9: 00 तक सम्पन्न होगी। यह प्रायोगिक परीक्षा 60 अंकों की होगी। वोकेशनल पेपर योगा- अ वे ऑफ लाइफ के उपर्युक्त दोनों ही खंडों थ्योरी/सैद्धान्तिक तथा प्रैक्टिकल/प्रायोगिक में परीक्षार्थी का बैठना अनिवार्य है तथा यह विश्व विद्यालय की मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ जोड़ा जाना है।