दु:खद! आर्थिक तंगी में एक ही परिवार के 5 ने की आत्महत्या


प्रखर एजेंसी। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ही परिवार के पांच लोग की लाश फंदे से लटके मिले हैं। ये मामला जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव का है। मरने वालों में 42 वर्षीय मनोज झा, 38 वर्षीय सुंदर मणि, 65 वर्षीय सीता देवी, 10 वर्षीय सत्यम और 7 साल के शिवम हैं। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक परिवार के सारे लोग एक साथ ही रहते थे। मनोज झा की दो बेटियां भी हैं। बेटी निभा ने बताया कि वे अपने पति के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी, जब सुबह उठी तो देखा कि दूसरे कमरे का गेट खुला है और परिवार के पांच लो फंदे पर लटके हुए हैं। निभा ने आगे बताया कि उसने चिल्ला कर लोगों को बुलाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सारे शवों को अपने कब्जे में लेकर पास्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मृतक परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। बेटी की शादी के लिए भी मनोज ने इन्हीं लोगों से कर्ज लिया था। परिवार पर कर्ज का दबाव था जिसे लेकर वे लोग काफी परेशान थे। आसपास के लोगों का कहना है कि परिवार घोर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।