बरदह पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल

0
136

प्रखर आजमगढ। जिले की बरदह पुलिस ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश को दो गोली लगी। उसके बाद उसे पकड़कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र में 29 नवंबर को गोली मारकर चैन छीनने की घटना के वांछित अपराधी, 25 हजार के इनामियां दीपक राजभर पुत्र अरविंद राजभर ग्राम इरनी थाना बरदह की शनिवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमे बदामाश के पैर में दो गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास एक 32 बोर पिस्टल, दो कारतूस व तीन खोखा, लूटी हुई एक सुपर स्प्लेंडर गाड़ी और सोना बरामद किया है।