गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, खाना बना रही महिला बीडीसी सदस्य व बेटी की झुलसने से मौत

प्रखर देवरिया/ एजेन्सी। जिले में दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। जहा पर गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी और अचानक आग लग गई, जिसके बाद झुलसकर महिला सहित दो की मौत हो गई। बता देगी मामला करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दोपहर में वह खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी। आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया 35 वर्ष जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दोपहर को वह खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी, आग देखकर मां-बेटी दोनों घर में ही छिप गई। आग लगते ही तेजी से पूरे घर में फैल गई। इससे मां-बेटी आग की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को घर से निकाला। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चन्दौर ले गए। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वही एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिनी है कि दोनों की मौत हो चुकी है। शवों को लेकर परिजन घर आ रहे हैं।