ग़ाज़ीपुर- केक काटकर धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50 वां जन्मदिन


प्रखर ब्यूरो जखनिया/गाजीपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50 वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया और प्रभु से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी। इसके साथ ही साथ पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कर वृक्षों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा जीवन समाज को समर्पित है। उन्होंने समाज की सेवा करने के लिए बचपन में ही अपने घर द्वार मां बाप का त्याग कर दिया और अपनी योग्यता से गोरखपुर मठ के मठाधिपति बने। समाज के लिए समर्पण और राजनीतिक कुशलता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपी। जिसका परिणाम रहा कि जो राज्य कभी अपराधी और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में विकास की उन्नति के लिए जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। चहुँओर विकास के कार्य हो रहे हैं, गरीबों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है, उद्योग धंधे लग रहे हैं, उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है। इसके साथ साथ वर्मा ने कहा आज पर्यावरण दिवस है लोगों को अपने जीवन में जरूर एक वृक्ष लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करना चाहिए जब तक वह फल फूलवित ना हो जाए। आज के वर्तमान समय में हर व्यक्ति को शुद्ध ऑक्सीजन स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है जो हमें अपने वृक्षों से ही मिलते हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, झूलई चौहान, बब्बन प्रसाद गुप्ता, गुड्डू पाल, मदन पांडेय, रामवृक्ष यादव, अरविंद राजभर, अशोक यादव, बंटी मियां, सुनील मौर्या, छांगुर मौर्य, श्रीरी चौहान, ओम खरवार, अनिल जायसवाल, बिंदु गुप्ता, बजरंगी यादव सहित प्रमुख पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।