ग़ाज़ीपुर- जाने लू लगने पर क्या करें और क्या ना करें

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। इस वर्ष अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी पड़ी रही है। आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ सकती हैं। गर्मी बढ़ने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अभी ‘लू’ चलने की आशंका है, इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इस लू से बचने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी लगातार उपाय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने लू के इस मौसम में क्या करें और क्या ना करें के बारे में जानकारी दी।
डॉ. आशीष राय ने बताया कि लू के दौरान हम कैसे अपने आप को सुरक्षित रखते हुऐ जनमानस को जागरूक करे। कडी धुप मे अनावश्यक बाहर न निकले, धुप मे ढ़ीले एवं हल्के रंगीन सुती कपडो पहने, पौष्टिक आहारो का सेवन करे तथा पेय पदार्थ अवश्य साथ मे रख कर बाहर निकले। हल्के भोजन ले इसमे कच्ची प्याज, सतु एवं दही को जरूर शामिल करे। शुद्व पानी, बेल का शरबत, छाछ, नीबू पानी, आम का पन्ना, नारियल पानी का सेवन करते रहे। मौसमी फल जैसे तरबूज, ककडी, संतरा का अधिक सेवन करे। बच्चों को धुप मे खडे वाहन मे अकेले न छोडे। कडी धुप मे अत्यधिक शारिरिक श्रम से बचे या अंतराल पर करे। इसी के साथ-साथ लू लगने पर बचाव पर छाव मे पंखो कुलर के सामने लेट जाए, शरीर का तापमान कम करने के लिऐ शरीर गर्दन, सिर एवं पेट पर ठंडे पानी से गीला किया हुआ कपडा रखे। व्यक्ति को ओ.आर.एस, छाछ, शरबत पिलाते रहे। यदि आराम न मिल रहा हो तो तत्काल नजदीक सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाऐ। डा. आशीष राय ने बताया की किसी व्यक्ति को ऐसी दिक्कतों मे नेशनल एंबुलेंस सेवा 108 का तत्काल प्रयोग करते हुऐ व्यक्ति को चिकित्सालय तक पहुंचाएं जहां उसका प्रॉपर इलाज हो सके।